“फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर चुनाव: टीम तुलसी पटेल ने गिरिडीह में किया प्रचार”
फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स, रांची, झारखंड के आगामी 21 सितंबर को होने वाले चुनाव में टीम तुलसी पटेल के 22 में से 20 सदस्यों का आज गिरिडीह आगमन हुआ।
आगमन का उद्देश्य गिरिडीह के लगभग 100 मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट करने की अपील का था।
सर्वप्रथम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद टीम तुलसी पटेल के उपस्थित सभी प्रत्याशियों ने बारी-बारी से अपना परिचय गिरिडीह के सदस्यों को दिया गया ।
फेडरेशन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रदीप अग्रवाल, चेंबर के पूर्व अध्यक्ष गुणवंत सिंह मोंगिया, उद्योगपति अरविंद राजगढ़िया राजेंद्र भारतीय आदि कई सदस्यों ने गिरिडीह की विभिन्न समस्याओं पर प्रत्याशियों का ध्यान आकृष्ट किया और फेडरेशन के वर्तमान अध्यक्ष श्री परेश गट्टानी तथा श्री तुलसी पटेल जी ने बहुत ही अच्छे तरह से उन समस्याओं के निदान पर अपने विचार प्रकट किया।
आज के कार्यक्रम में गिरिडीह के लगभग 70 मतदाता उपस्थित रहे।
अंत में गिरिडीह चेंबर के सचिव श्री प्रमोद कुमार द्वारा सभी प्रत्याशियों को, गिरिडीह से फेडरेशन के सदस्यों को और मीडिया बंधुओं को आभार प्रकट किया।

