एशियन गेम्स 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया, फाइनल में पहुंचा
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 4-3 से हरा दिया और शान के साथ फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने पहले दो क्वार्टर में शानदार खेल दिखाया और पाकिस्तान पर पूरी तरह से हावी रहा, लेकिन तीसरे और चौथे क्वार्टर में पाकिस्तान ने भारत को कड़ी टक्कर दी। आखिरी पलों में दवाब से उबरते हुए भारतीय टीम ने गोल किया और जीत हासिल की।

