गिरिडीह में घर में घुसकर महिला पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

गिरिडीह। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित बाभनटोली काली बाबू हता स्थित एक मकान में घुसकर एक महिला पर धा,रदार ह,थियार से ह,मला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में नीति बरनवाल गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना के संबंध में घायल महिला के पति संजय सीमेंट हाउस के संचालक संजय बरनवाल ने बताया कि ह,मला करने वाला युवक पूर्व में उनके यहां चालक के रूप में काम करता था। किसी बात को लेकर विवाद के बाद युवक ने घर में घुसकर उनकी पत्नी नीति बरनवाल पर धा,रदार ह,थियार से ह,मला कर दिया। ह,मले में महिला के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।
बताया गया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से भागने लगा। इसी दौरान आसपास के मोहल्ले के लोगों ने उसे पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के पीछे का कारण क्या है, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। वहीं, गंभीर रूप से घायल नीति बरनवाल का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले में सीसीटीवी फुटेज और परिजनों से भी जानकारी जुटा रही है।