गिरिडीह में बेटी के जन्म का जश्न, मां को सम्मान पत्र और फल देकर किया सम्मानित

बेटी के जन्म पर मातृ सम्मान

मारवाड़ी युवा मंच, गिरिडीह प्रेरणा शाखा द्वारा शिवम क्लिनिक में बेटी को जन्म देने वाली माता का सम्मान किया गया। इस अवसर पर माता को सम्मान पत्र एवं फल देकर सम्मानित किया गया तथा नवजात बच्ची के लिए Huggies भी प्रदान किए गए।

इस पहल के माध्यम से शाखा ने बेटी के जन्म का स्वागत करते हुए समाज को एक सुंदर संदेश दिया—

“बेटा हो या बेटी, दोनों ही परिवार की खुशियाँ हैं।
जब बेटे के जन्म पर खुशी मनाई जाती है, तो बेटी के जन्म पर भी वही खुशी और सम्मान क्यों नहीं?
बेटी किसी से कम नहीं—उसे भी प्यार, सम्मान और समान अधिकार मिलना चाहिए।”

बेटी के जन्म को बोझ नहीं, गर्व और खुशी का अवसर मानने की सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह मातृ सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल 5 उपाध्यक्ष रिया अग्रवाल (संतोषी), पूर्व अध्यक्ष कविता राजगड़िया एवं शाखा अध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।

मारवाड़ी युवा मंच, गिरिडीह प्रेरणा शाखा बेटियों के सम्मान और समानता के संदेश को समाज तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।