एस जी एन मॉडर्न किंडर गार्टन में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, निःशुल्क शिक्षा का मौका

मेराल एस जी एन मॉडर्न किंडर गार्टन में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित।
बंका रोड मेराल अवस्थित एस जी एन मॉडर्न किंडर गार्टन विद्यालय में बुधवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में किया। इस अवसर पर निदेशक ने अभिभावकों को बच्चों की उत्तर पुस्तिका तथा प्रोग्रेस रिपोर्ट कार्ड प्रदान किए। बच्चों की प्रगति पर विचार विमर्श किया गया। निदेशक धर्मेंद्र देव ने सभी अभिभावको से बेहतर परिणाम के लिए बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने,आवश्यक शिक्षण सामग्री को उपलब्ध कराने, बच्चों की प्रगति का मूल्यांकन करने, नियमित दिनचर्या को लागू करने का सुझाव दिया । साथ ही गरीब परिवार के बच्चों के लिए आर टी ई बीपीएल कोटे के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के बारे में जागरूक किया।उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में कुल 20 सीटें निःशुल्क शिक्षा के लिए आवंटित है जिस पर नामांकन प्रक्रिया जारी है।क्षेत्र वासियों से आग्रह किया कि विद्यालय के छह किलोमीटर के दायरे में निवास करने वाले कोई भी इस योजना का लाभ लेकर बच्चों को वर्ग प्रथम से अष्टम तक निःशुल्क शिक्षा ग्रहण करा सकते है।अतः इसके लिए आय, जाति,निवास,बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र को ऑनलाइन कर आवेदन करें।