एके- 47 के साथ कुख्यात जेजेएमपी कमांडर टुनेश लकड़ा सहित आधा दर्जन उग्रवादी छतीसगढ़ में गिरफ्तार

0
Untitled

पलामू, ।उग्रवादी संगठन जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के एरिया कमांडर एवं पलामू में कुख्यात रहे टुनेश लकड़ा उर्फ रवि को उसके छह साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। टुनेश को छतीसगढ के बलरामपुर एवं जशपुर क्षेत्र से पकड़ा गया। उसके पास से अत्याधुनिक एके 47 राइफल और 90 राउंड गोली सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। गढ़वा एसपी दीपक पांडेय की ओर प्राप्त सूचना पर जशपुर के एसपी शशि मोहन सिंह और बलरामपुर एसपी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।टुनेश के खिलाफ पलामू, गढ़वा, लातेहार एवं चतरा जिले में मिलाकर झारखंड में कुल 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि छतीसगढ़ मिलाकर डकैती, लूटपाट, आगजनी और अपहरण के 31 मामलों में इसकी तलाश की जा रही थी। टुनेश को उसके साथी तब्सुम अहमद के साथ कुनकुरी इलाके में मो. सद्दाम के किराये के मकान से गिरफ्तार किया गया। 13 मई 2012 को हत्या के आरोप में दुनेश लकड़ा को गिरफ्तार किया गया था। जेल से रिहा होने के बाद गढ़वा और छतीसगढ के बलरामपुर में सक्रिय था। उसने जेजेएमपी के एरिया कमांडर की जिम्मेदारी उठाई हुई थी। आरोपी तब्सुम चोरी प्रकरण में जेल जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *