एक भारत श्रेष्ठ भारत के निमित महत्वपूर्ण बैठक संपन्न:- ई.विनय सिंह
एक भारत श्रेष्ठ भारत के निमित महत्वपूर्ण बैठक संपन्न:- ई.विनय सिंह
गिरिडीह:-एक भारत श्रेष्ठ भारत आगामी बिहार विधान सभा चुनाव के निमित सेवा निवृत इंजीनियर विनय कुमार सिंह सह संयोजक गिरिडीह जिला एक भारत श्रेष्ठ भारत के आवासीय कार्यालय शिवपुरी गिरिडीह में बिहार भाजपा कार्यसमिति सदस्य सह जिला संयोजक गिरिडीह शिवेंद्र भारी सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।
जिसमें मुख्य रूप से गिरिडीह जिला अभियान के संयोजक अशोक उपाध्याय भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक शेखर जदयू प्रदेश मंत्री रुद्र कांत दास भाजपा युवा मंत्री संजीव कुमार,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष विक्की गुप्ता,भाजपा नेता संदीप राय,सुमन सिन्हा,कुंदन सिंह राजपूत,निशु सिंहा,मृगेंद्र कुमार,कुमार गौरव,कुणाल सिंह सहित दर्जनों भाजपा के सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।
उक्त मौके पर शिवेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि आगामी बिहार विधान सभा चुनाव के निमित गिरिडीह जिले में निवास करने वाले लोगों से संपर्क कर सूची तैयार करना है।जिस क्रम में जन संपर्क एवं संवाद के माध्यम से बिहार के मतदाताओं को अवगत कराना है मौके पर शशांक शेखर,अशोक उपाध्याय,विनय कुमार सिंह ने भी एक भारत श्रेष्ठ भारत से संबंधित अपने विचार रखे।
