ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर मदरसा अशरफिया गरीब नवाज़ महुआडांड़ में इनामी मुकाबला का आयोजन

ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर मदरसा अशरफिया गरीब नवाज़ महुआडांड़ में इनामी मुकाबला का आयोजन।

महुआडांड़

प्रतियोगिता को और निष्पक्ष बनाने के लिए बाहर से चार जजों की,की गई थी नियुक्ति।

सभी विजेता बच्चों को सिल्ड देकर किया गया सम्मानित।

महुआडांड़ अम्वाटोली स्थित मदरसा अशरफिया गरीब नवाज़ में 1500 शाला ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर बच्चों का इनामी मुकाबला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस आयोजन में मदरसे के बच्चे एवं ग्राम अंम्वाटोली के बच्चे बच्चियों ने भाग लिया।बच्चों के दरमियान,सवालातों जवाबात,नाअत शरीफ तकरीर व अन्य विषयों पर इनामी मक़ाबला रखा गया था।इस ईनामी मुकाबला में अंग्रेजी विभाग में प्रथम पुरस्कार पाने वाले का नाम आरिश खान उड़ीसा और नूर मोहम्मद छत्तीसगढ़, हिंदी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पाने वाले बच्चे का नाम रेहान अंसारी चैनपुर और हसनैन रजा सना गुमला, उर्दू विभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया निजाम अंसारी सरायडीह और ओन मोहम्मद पहाड़कापू, वहीं तकरीर विभाग में प्रथम स्थान ख़ूस्तर अंसारी लुरगुमी, नाअत विभाग में प्रथम पुरस्कार नूर मोहम्मद कुशमी ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को अंजुमन कमिटी व मदरसे के ओलमाओ के द्वारा शील्ड देकर सम्मानित कर बच्चों का हौसला अफजाई किया गया। मदरसा के बच्चों के अलावे मोहल्ले से पढ़ने वाले बच्चों और बच्चियों ने भी अपना जौहर दिखाया जिसे भी ईनाम दिया गया।साथ ही सभी बच्चों को संतावना पुरस्कार देकर नवाजा गया।

मदरसा के प्रिंसिपल मौलाना नौशाद आलम अपने संबोधन में कहा कि आने वाले दिनों में शैक्षणिक माहौल और बेहतर बनाया जाएगा और साथ ही साथ कंप्यूटर क्लास की भी शुरूआत की जाएगी। समय समय पर इसी तरह का प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिससे बच्चों के इल्म में इजाफा हो और वे आगे चलकर कर कामयाब बने।मदरसे में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन कार्य कुशलता और बच्चों की योग्यता भी समय आंकी जाती है।

प्रतियोगिता को और निष्पक्षता बनी रहे इसके लेकर बाहर से चार जजों की नियुक्ति की गई थी। जिसमें जामिया नूरिया के सीनियर शिक्षक मास्टर अनीस साहब संत जेवियर महाविद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक खुर्शीद आलम, पत्रकार और समाज सेवी शहजाद आलम और अंचल कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर शोएब अख्तर का नाम शामिल हैं।इन सभी जजों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में में मुख्य रूप से वाइस प्रिंसिपल हाफिज हॉस्टल इंचार्ज जनाब खुर्शीद, हाफिज रागिब हुसैन और शिक्षक मोहम्मद लक्की अली,सदर मजुल साहब नायब सदर आशिफ कैसर सेक्रेट्री शहाबुद्दीन खान,नायब सेक्रेटरी शाहिद अहमद उर्फ भोलू और खजांची जनाब फिरोज अंसारी,निगरानी कमेटी शमशादअंसारी,जरीफुल्लाअहमद,अस्ताज अंसारी, अमजद, हैदर, अब्बास अली समेत अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा