दरिंदी मां ने तीन मासूम बच्चों को नदी में डूबो डूबो कर मार डाला

0
c4f08a1a2487d6aae2aa9c6c2dc68e6b33b66bec556c6241c5b75e88d6f27d5c

औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने देने वाली घटना सामने आई, जहां एक निर्दयी मां ने अपने ही तीन मासूम बच्चों की जान ले ली। दो बच्चों को बेरहमी से नदी में डुबोया गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

इसी बीच डेढ़ साल के बच्चे को उठाकर सीधे नदी में फेंक दिया गया। बाद में उसका शव भी बरामद हुआ।

महिला सुबह अपने चार बच्चों के साथ केशमपुर घाट पहुंची थी, जहां उसने अपने 4 और 5 साल के दो बेटों को कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। फिर उसने उन्हें नदी में डुबाना शुरू कर दिया। बच्चे बेतहाशा संघर्ष कर रहे थे, लेकिन दरिंदी मां का कलेजा जरा भी नहीं पसीजा।

आसपास के प्रत्यक्षदर्शी यह दृश्य देखकर दंग रह गए और बच्चों को बचाने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से मां ने किसी के हस्तक्षेप से पहले ही जानलेवा कृत्य कर दिया था। स्थानीय निवासियों ने घटना की सूचना औरैया पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस नदी किनारे पहुंची और डूबे बच्चों के शव बरामद किए। बच्चों के बेजान शवों को देखकर वहां मौजूद हर कोई भावुक हो गया और रो पड़ा।

मां द्वारा अपने ही हाथों तीन बच्चों की हत्या की जघन्य घटना जंगल में आग की तरह फैल गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना मिलते ही एएसपी चारु निगम फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed