डोंकी में व्रजपात में एक युवक की गई जान।
मनिका- मनिका प्रखंड के डोकी पंचायत के झबरी टोला में रविवार को बारिश होने के दरमियान व्रजपात की चपेट में आने से डोंकी निवासी चंद्रदेव उरांव उम्र 50 वर्ष पिता स्वर्गीय बंसी उरांव की मौत हो गई, घटना रविवार शाम 6:30 बजे हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपने घर के आंगन के बगल के पास महुआ के पेड़ के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान जोरदार बारिश के साथ गर्जन शुरू हो गई और उसी जगह पर व्रजपात हुई। और चंद्रदेव उरांव व्रजपात की चपेट में आ गया। इस मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। वहीं मृतक चंद्रदेव उरांव के एक बेटा और तीन बेटी है इनका भी रो-रो कर बुरा हाल है।

