धनुष यज्ञ का भव्य मंचन मां सायर देवी धाम में रामलीला उत्सव जारी

प्रसिद्ध मां सायर देवी धाम मेराल में चल रहे वार्षिक उत्सव एवं श्रीरामचरित्र मानस नवाह्य पारायण महायज्ञ में रामलीला, संस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर अनिल साव थाना प्रभारी विष्णु कांत राजूरंजन चौबे आदि लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार आजाद नवयुवक संघ छः आना टोला मेराल की टीम के द्वारा धनुष यज्ञ का मंचन किया गया ‌। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री गिरनाथ सिंह ने उपस्थित सभी लोगों को हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन से धर्म के प्रति लोग जागरुक होते हैं और आपसी भाईचारा बढ़ता है। डॉ अनिल साव ने उपस्थित सभी लोगों को हिंदू नववर्ष की बधाई दिया तथा इस कितने बड़े आयोजन के लिए कार्यक्रम के आयोजन समिति की प्रशंसा किया । रामलीला में धनुष यज्ञ देखने के लिए बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे। आजाद नवयुवक संघ के द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से धनुष यज्ञ का चित्रण एवं मंचन किया गया। यह देखकर लोग तालियों से जोरदार हौसला बढ़ाने का काम किया। धनुष यज्ञ में भाग लेने वाले स्थानीय कलाकारों मे पात्र जो मुख्य रूप से किरदार निभाया उसमें राम का किरदार संदीप कुमार , लक्ष्मण का सुनील राम,
दिलेन्द्र कुमार ,
सीता का ,श्याम कुमार,
सहेली का श्रवण राम,
रावण का, रविंद्र प्रसाद ,
बाणासुर का मुन्नाराम ,
राजा जनक का विष्णु कांत प्रसाद ,परशुराम का बलराम कृष्ण शर्मा ,राजा दशरथ का सूर्य प्रकाश उर्फ सुड्डू,डायरेक्टर आशुतोष शर्मा तथा सहयोगी में उपेंद्र शर्मा, विजय ठाकुर, कृष्ण यादव, नाथुन राम, विद्या ठाकुर, अशोक राम, सुरेंद्र यादव, रमेश राम सहित लोगों ने किरदार निभाया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संजय भगत सचिव कृष्ण प्रसाद कुशवाहा पुलिस पदाधिकारी रवि कुमार नवीन जायसवाल प्रेमचंद प्रसाद देवेंद्र शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।