धनसार में रेलवे कर्मचारी के बंद घर से 20 लाख के जेवर और 50 हजार नकद चोरी
धनसार में रेलवे कर्मचारी के बंद घर से 20 लाख के जेवर और 50 हजार नकद चोरी
धनबाद। धनसार थाना क्षेत्र के यमुना विहार कॉलोनी में चोरों ने रेलवे कर्मचारी सुधीर कुमार प्रसाद के बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।
बताया गया कि घटना के समय सुधीर कुमार प्रसाद अपने परिवार के साथ सप्तमी पूजा के लिए गोपालगंज गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
घर की देखभाल करने वाली महिला ने सुबह मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। जानकारी मिलने पर रिश्तेदार घर पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था और घर से सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी गायब थी।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरों का पता लगाने के लिए आसपास के क्षेत्रों की जानकारी एवं अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

