डीलर ने चोरी चुपके अवैध रूप से बेच रहा था राशन कुछ ग्रामीणों ने पकड़ कर विधायक प्रतिनिधि को किया हवाले

0
Untitled

डीलर ने चोरी चुपके अवैध रूप से बेच रहा था राशन कुछ ग्रामीणों ने पकड़ कर विधायक प्रतिनिधि को किया हवाले।

 

पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के उदयपुरा वन पंचायत अंतर्गत लकड़ी गांव में बीती रात 7:00 बजे के आसपास उदयपुरा वन पंचायत के लकड़ाही गांव के डीलर रामजी राम रात के अंधेरे में अवैध रूप से राशन बेच रहा था जिसे सूचना पाकर कुछ ग्रामीण पहुंचकर राशन को कब्जा में लिया और विधायक प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया रवींद्रनाथ पासवान के पास पहुंचे जहां ग्रामीणों ने गुहार लगाते हुए कहा कि हम लोगों को ऐसा डीलर से राशन नहीं लेना है क्योंकि दिसंबर माह का राशन सभी ग्रामीण जनता को बकाया रखा है एवं रात के अंधेरे में अवैध रूप से राशन को बिक्री करने में लगा है इस पर विधायक प्रतिनिधि ने बतलाया कि डीलर के प्रति जरूर कडी कार्रवाई की जाएगी
जब सिटी न्यूज़ की टीम मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने बतलाया कि रामजी पासवान उदयपुरा वन पंचायत में सबसे खतरनाक डीलर है जो अंधेरे की रात में चोरी कर राशन को बिक्री कर देता है आगे कार्ड धारी ने कहा कि दिसंबर माह का राशन भी डीलर द्वारा सभी गरीबों का बकाया रखा गया है जिसमें वर्तमान मुखिया महेंद्र पासवान के मिली भगत से यह डीलर मनमानी करता रहता है आगे ग्रामीणों ने बतलाया कि पीला कार्ड धारी को सरकार द्वारा आवंटित 35 राशन घर-घर पहुंचना है लेकिन कार्ड धारी को 30 केजी भी अगर पिला कार्ड धारी को मिल जाता है तो बहुत बड़ी बात है लोगों ने कहा कि लाल कार्ड धारी को भी साढ़े चार केजी राशन दिया जाता है जिसे देखने तथा पूछने वाला ना कोई जन वितरण के अधिकारी हैं और ना कोई सत्ताधारी प्रतिनिधि ,आखिर आकाल तथा सुखाड की स्थिति में गरीब राशन कहां से लाइगर लायेगा
ग्रामीणों ने कहा कि दिसंबर माह के राशन के बकाया को लेकर हम लोगों ने पांकी विधानसभा के विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता के पास भी लिखित आवेदन देकर गुहार लगाया हूं

जब सिटी न्यूज़ की टीम इस मामला को लेकर तरहसी प्रखंड एम ओ ललन पासवान से बात की तो उन्होंने बतलाया कि जांचों प्रांत कार्रवाई की जाएगी
जब सिटी न्यूज़ की टीम दूरभाष पर पांकी विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता से बात की तो उन्होंने कहा कि हमें लाभुक के द्वारा आवेदन मिला है यह डीलर की मनमानी काफी दिनों से चल रही है जिला डीएसओ से मै बात किया हूं इसे जल्द ही सस्पेंड किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed