डी.ए.वी.नेशनल स्पोर्ट्स के राज्य स्तरीय विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

0
17bef119-6b64-44da-96c5-0a8e65805548

डी.ए.वी.नेशनल स्पोर्ट्स के राज्य स्तरीय विजेताओं को किया गया पुरस्कृत।

खेलकूद के माध्यम से बच्चों में होता है नेतृत्व क्षमता, सांगठनिक क्षमता एवं सामाजिकता का विकास -श्री सतवीर सिंह राजा ।

19 दिसंबर 2023 को एम.के डी.ए.वी पब्लिक स्कूल मेदिनी नगर के प्रांगण में डी.ए.वी. नेशनल स्पोर्ट्स के राज्य स्तरीय विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विद्यालय की स्थानीय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष श्री सतवीर सिंह राजा थे। उन्होंने सभी विजेताओं को अपने कर कमलो से पुरस्कृत करते हुए ट्राफी एवं मेडल दिया। इस समारोह में राज्य स्तर पर सफल खिलाड़ियों में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी, शूटिंग,भारोत्तोलन, कराटे,स्केटिंग एवं एथलेटिक्स में सफलता प्राप्त किया। वहीं स्केटिंग एवं एथलेटिक्स में विद्यालय ने रजत पदक प्राप्त किया। स्केटिंग एवं एथलेटिक्स में कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय के छात्रों ने सभी को अचंभित कर दिया। विद्यालय के छात्रों ने सभी आयु वर्ग 14 वर्ष, 17 वर्ष एवं 19 वर्ष तथा बालक एवं बालिका वर्ग में उत्तम प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को महत्वपूर्ण उपलब्धि दिलायी । राज्य स्तर पर सफलता प्राप्त करने वाले विद्यालय के 14 बालक एवं आठ बालिकाएं अखिल भारतीय स्तर पर प्रदर्शन करने हेतु जाएंगी। ये छात्र भारोत्तोलन, शूटिंग, स्केटिंग कराटे एवं एथलेटिक्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। ये छात्र डी.ए.वी के विभिन्न विद्यालयों में प्रतिभाग करने हेतु पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद एवं गाजियाबाद जाएंगे। इनके साथ विद्यालय के शिक्षक श्री करण सिंह, श्री विक्रम रॉय, श्री मयंक सिंह,श्रीमती काजोल, श्रीमती अनुराधा मिश्रा भी जाएंगी।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि महोदय ने कहा कि विषय ज्ञान के द्वारा छात्रों का मस्तिष्क प्रखर होता है, किंतु खेल-कूद के माध्यम से उनके समग्र एवं सर्वांगीण विकास होता है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जी. एन.खान ने कहा कि आज का यह क्षण विद्यालय ही नहीं, पूरे पलामू के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। डी.ए.वी विद्यालयों में खेल-कूद प्रतियोगिताएं तीन स्तरीय क्लस्टर,राज्य एवं अखिल भारतीय स्तर पर संपन्न होती है।सत्र 2023 – 24 के लिए इस विद्यालय के छात्रों ने जो उपलब्धि प्राप्त की है,वह अब तक की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि है। इस विद्यालय के छात्रों ने अपनी प्रतिभा से विद्यालय को बुलंदियों पर पहुंचाने का कार्य किया है। मैं अपने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामना प्रदान करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर जा रहे छात्रों की सफलता हेतु ईश्वर से कामना करता हूं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सुश्री सुदेषणा राय एवं श्रीमती मौसमी घोष ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक श्री जितेंद्र तिवारी ने किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल शिक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा,श्री विक्रम रॉय, श्री मयंक सिंह,श्रीमती काजोल,श्रीमती नंदनी शरण सहाय,प्रीति कुमारी,संगीता माझी एवं दीपिका ने पूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *