दांगी खाद बीज भंडार में ₹500 मिल रहे हैं किसानों को खाद का बोरा।

पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के बेदानी मोड़ के समीप दांगी खाद बीज भंडार में कल शनिवार की रात के उजाले में किसानों को ₹500 बोरा खाद का बिक्री किया जा रहा था जबकि सरकार के द्वारा किसानों को हर एक बोरा पर 266 रुपए किसानों से लेकर खाद का बिक्री करना है लेकिन दांगी खाद बीज भंडार के विक्रेता श्याम कुमार द्वारा ₹500 बोरा उदयपुरा वन पंचायत के मटपुरही गांव के ग्रामीणों से वसूल रहे हैं जिसे लेकर कई लोग मीडिया के सामने खुलकर दांगी खाद बीज भंडार के विक्रेता श्याम कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह दुकानदार मनमानी कर रात के उजाले में खाद को ब्लैक तरीके से बेच रहा है ग्रामीणों ने कहा कि मामला आने के बाद भी अधिकारी अपने संज्ञान में नहीं लेते हैं जिसके कारण दुकानदारों की मनमानी बढ़ जा रही है जिसमें किसानों से प्रिंट मूल्य से ज्यादा खाद बीज भंडार के दुकानदार वसूल रहे हैं।
पूछे जाने पर दांगी खाद बीज भंडार के विक्रेता श्याम कुमार ने मीडिया को बतलाया कि ऐसा कुछ भी बात नहीं है लोग हम पर झूठ मुठ के आरोप लग रहे हैं।

इधर मीडिया कर्मी जब जब तरहसी कृषि पदाधिकारी निलेश तिवारी से इस मामला को लेकर बात किया तो उन्होंने कहा कि अगर दांगी खाद बीज भंडार में रेट से ज्यादा खाद को बेचा जा रहा है तो यह बहुत ही निंदनीय बात है ग्रामीणों के आधार पर दांगी खाद बीज भंडार को जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा गड़बड़ी पाए जाने पर लाइसेंस को रद्द किया जाएगा