डालटनगंज विधानसभा स्तरीय आजसू पार्टी की और से स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप मनाया गया ——-चंद्रशेखर सिंह छोटू
भगवान बिरसा मुंडा व राजा मेदिनी राय के आदर्शों को आत्मसात कर बनाएंगे नया झारखंड : चंद्रशेखर सिंह छोटू
डालटनगंज विधानसभा स्तरीय आजसू पार्टी की स्थापना दिवस को मनाया गया बलिदान दिवस
झारखंड के विभूति भगवान बिरसा मुंडा व राजा मेदिनी राय की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
चंद्रशेखर सिंह ने नेताओं- कार्यकर्ताओं के साथ लगाए 100-100 पौधे
मेदिनीनगर (पलामू) : आजसू पार्टी भगवान बिरसा मुंडा व राजा मेदिनीराय के आदर्शों को आत्मसात कर नया झारखंड बनाएगी। आज के दिन आजसू पार्टी के कार्यकर्ता झारखंड के वीर विभूतियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आजसू पार्टी के स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मना रहे हैं। उक्त बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह छोटू ने कही। वे शनिवार को डालटनगंज -भंडरिया विधानसभा स्तरीय पार्टी के स्थापना दिवस को पार्टी के नेताओं- कार्यकर्ताओं के साथ बलिदान दिवस के रूप में मना रहे थे। स्थानीय स्टेशन रोड स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं संग भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने पार्टी जनों के साथ सदर प्रखंड के भैंसाखूर स्थित शिव मंदिर प्रांगण व बंदुआ में एक 100-100 पौधे लगाए। चंद्रशेखर सिंह छोटू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने झारखंड वासियों के लिए अपना बलिदान दिया था। उनकी कृति व आदर्शो को अपनाकर झारखंड को नया रूप देने का कार्य करेंगे । कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने झारखंडवासियों को तबाह करके रखा है। झारखंड के कोई भी व्यक्ति सुख व चैन से नहीं है। चारों तरफ लूट का बोलबाला है। विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। आम आदमी पेयजल तक के लिए परेशान है। झारखंड सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल में झारखंड का विकास नहीं बल्कि विनाश हुआ है। झारखंड 20 साल पीछे चला गया है। कहा कि आने वाले चुनाव में आजसू पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता व चूल्हा प्रमुख झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशियों को धूल चटाने का काम करेंगे। एनडीए गठबंधन पुण: झारखंड में सरकार बनाएगी व बिरसा मुंडा व मेदिनीराय के सपनों को सरकार करेगी। मौके पर पार्टी के केंद्रीय सचिव बबलू गुप्ता ने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष शपथ लेते हैं कि झारखंड की निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे । भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड बनाएंगे। मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य संजू सिंह ने कहा कि पार्टी अपनी स्थापना दिवस बलिदान दिवस के रूप में मना रहे हैं। पार्टी झारखंड के विभूतियों के आदर्शों पर चलकर नया झारखंड बनाएगी। जिला उपाध्यक्ष विशाल मेहता ने कहा कि पार्टी अपना संकल्प पूरा करते हुए डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र में अपना परचम लहराएगी।मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य प्रदीप पांडेय, महिला जिला अध्यक्ष प्रमिला देवी, सविता देवी, राजीव रंजन पांडेय, गुलाम सरवर, अख्तर अली, रमेश प्रसाद, जमील आलम, झुन्नु बैठा, विशाल चौधरी, रणजीत सिंह, पारस विश्वकर्मा, सतीश तिवारी, विनोद पांडेय, शैलेश मिश्रा, बबलू डोगरा व महावीर प्रसाद सहित बड़ी संख्या में आजसू पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
