चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,
460 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,
झारखंड से बिहार पहुंचाने की थी तैयारी,पुलिस ने तस्करों के मंसूबे पर फेरा पानी
विकास कुमार यादव
8898845420
हंटरगंज (चतरा): जिले में अवैध अफीम के काले कारोबारियों के खिलाफ पुलिस को लगातार सफलता हासिल हो रही इसी कड़ी में चतरा पुलिस ने फिर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर, वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने वशिष्ठ नगर जोरी क्षेत्र अंतर्गत जोरी स्थित काली मंदिर के समीप चतरा डोभी मुख्य पथ पर वाहनों की सघन जाँच की। जाँच के दौरान, एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को रोका गया। उनकी तलाशी में कुल 460 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। यह अफीम बिहार भेजी जानी थी। पुलिस ने थाना क्षेत्र के करमा पंचायत अंतर्गत कुनिया बारा गांव निवासी वसंत चौधरी के पुत्र चंदन कुमार, वही इसी गांव के रामलखन चौधरी के पुत्र पिंटू कुमार और बिहार के गया जी जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के झौर निवासी बालचन्द चौधरी का पुत्र गौतम कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अफीम, तस्करी में प्रयुक्त एक ग्लैमर मोटरसाइकिल और 3 स्मार्ट मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। वशिष्ठ नगर थाना में NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, और पुलिस इस रैकेट में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी कर रही है।

