चिनिया के राजबास गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकार का जागरूकता शिविर आयोजित

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नालसा के द्वारा संचालित राष्ट्र के लिए मध्यस्थता कार्यक्रम के तत्वाधान मे आज दिनांक 7-03-2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री मनोज प्रसाद एवम सचिव महोदया श्रीमती निभा रंजना लकड़ा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तीन सदस्यों की पीएलवी की टीम के द्वारा चिनिया प्रखंड के राजबास ग्राम में जन जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा चलाए जा रहे मध्यस्थता 2.0 कार्यक्रम के तहत पुराने सुलहनीय वाद जैसे भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, बिजली विभाग के मामले, लोन से संबंधित मामले, सड़क दुर्घटना के विषय जो लंबित हैं उनको मध्यस्थता के माध्यम से निपटारा करवाना। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएलवी सुधीर कुमार चौबे ने लोगो को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की स्थापना गठन एवम उद्देश्य के बारे में जानकारी दी और हर माह में लगने वाले लोक अदालत और तीन महीनों में लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में जानकारी दी। पीएलवी मदनदीप यादव ने महिलाओं को बाल विवाह के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया और सजा के प्रावधानों की जानकारी दी। पीएलवी रामप्रताप सिंह ने भी महिलाओ को राज्य सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में पीएलवी दिलीप सिंह ने भी अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पीएलवी सुधीर कुमार चौबे, मदनदीप यादव, रामप्रताप सिंहऔर दिलीप सिंह उपस्थित थे।