छिपादोहर थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुआ संपन्न,
छिपादोहर थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुआ संपन्न,
संवाददाता:सुरेंद्र कुमार
बरवाडी़ह:छिपादोहर थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को छिपादोहर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी लवकेश सिंह ने की,बैठक में स्थानीय लोगों के साथ पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने पर चर्चा की गई,थाना प्रभारी यकीन अंसारी ने सभी समुदायों के लोगों से मिल-जुलकर और शांति एवं सौहार्द के वातावरण में मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की,उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें,बैठक में पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था,जुलूस मार्ग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया,प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सकता है,बैठक में निजाम अंसारी,सांसद प्रतिनिधि भीमानंद गिरी,समसूदीन अंसारी,शेरअली,उपेंद्र ठाकुर सहित थाना क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे,

