झारखण्ड शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में 12वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन
झारखण्ड शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में 12वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन।
झारखण्ड एजुकेशनल एण्ड डेवलपमेण्ट सोसायटी द्वारा संचालित झारखण्ड शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, झुमरी तिलैया, कोडरमा में 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में “योगाभ्यास” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सोसायटी के सचिव डॉ0डी0एन0 मिश्रा ने माँ सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए, “योग करो – निरोग रहो” का नारा बुलन्द किया। कार्यक्रम की प्रमुख अतिथि चन्द्रकला बर्णवाल – पतंजली महिला जिला प्रभारी एवं विशिष्ट अतिथि सरिता देवी – सहदेवी शिक्षिका पतंजली मुख्य अतिथि रहीं। प्रमुख अतिथि द्वारा योग कक्षा में विभिन्न योगों के बारे में चर्चा करते हुए योगाभ्यास कराया गया। योग के महत्व के बारे में बताते हुए प्रमुख अतिथि ने कहा कि हमें योग को नियमित रूप से अपने जीवन में अपनाना चाहिए, जिससे हम निरोग रहते हुए स्वस्थ जीवन यापन कर सकें। कार्यक्रम का आयोजन IQAC समन्वयक प्रो0 सुरभि कुमारी, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ0 एस0बी0 मिश्रा, शारीरिक प्राध्यापक श्री ए0एन0 तिवारी के संयोजकत्व में किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य, समस्त प्राध्यापक गण, शिक्षकेत्तर कर्मीगण एवं बी0एड0 / डी0एल0एड0 सत्र 2024-26 एवं सत्र 2025-27 के समस्त प्रशिक्षणार्थी प्रतिभाग किये। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

