अकेले से 50 महिला तक पहुंची योग करने वालों की संख्या
अकेले से 50 महिला तक पहुंची योग करने वालों की संख्या
प्रतिनिधि, मेदिनीनगर
कोयल नदी के तट पर टाउन हॉल के प्रांगण में योग शिक्षक मोनिका आज से करीब दो माह पहले अकेले योग करने पहुंची थी। रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर उनके साथ 50 से अधिक महिलाओं का साथ था। उन्होंने योगा फिट वुमन क्लब का स्थापना की और महिलाओं के बीच योग को प्रचारित प्रसारित किया। मोनिका प्रिया एक गृहिणी है जिन्हें योग से लगाव है। इसी लगाव से वे कई संस्था के साथ मिलकर भी योग की। फिर भीड़ से अलग अकेले योग करना शुरू किया, पर भीड़ यहां भी उनका पीछा नहीं छोड़ा और टाउन हॉल के आस पास सुबह टहलने वाली महिलाएं एक एक कर जुड़ना शुरू की। आज 50 महिलाओं की एक टीम बनी है जो रोज योग करती है। योग करने वाली टीम में जूली जैन, संचिता बोराल, सुमन झा, रेखा सिंघानिया, पम्मी सिद्धार्थ, चेतना, लवली मोदी, सुमन जैन, अदिति शर्मा, डॉ शिप्रा आदि शामिल है जिन्होने रोजाना किए जाने वाले योग से फायदा होने की बात कही।


