*चेंबर अध्यक्ष नारियों का सम्मान नहीं बल्कि हमेशा करते रहे हैं अपमान -शर्मिला वर्मा

0
4d12faaf-249e-4c2a-8ff9-9b0af3ad1c7c

*चेंबर अध्यक्ष नारियों का सम्मान नहीं बल्कि हमेशा करते रहे हैं अपमान -शर्मिला वर्मा

8 और 9 अक्टूबर को होने वाले डांडिया नाइट से पलामू चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की महिला इकाई का कोई लेना देना नहीं है!

 

पलामू चेंबर अध्यक्ष श्री आनंद शंकर हम महिलाओं को पलामू चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जैसे संस्थानों में सम्मानित स्थान देकर निजी इस्तेमाल करना चाहते हैं!
पलामू चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की महिला विंग अध्यक्ष शर्मिला वर्मा ने बताया कि 8 एवं 9 अक्टूबर को होने वाले डांडिया नाइट का चैंबर ऑफ़ कॉमर्स इंडस्ट्रीज के महिला विंग से कोई लेना देना नहीं है नहीं यह मेरे जानकारी में है ,समाचार पत्रों के माध्यम से मुझे ज्ञात हुआ इसलिए मैं समाचार पत्र के माध्यम से ही इसका खंडन करती हूं पलामू चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की महिला विंग की अध्यक्षा की जिम्मेदारी मुझे सवा साल पूर्व दिए जिसमें हमारी कमेटी में ममता सिन्हा राखी सोनी एवं , कंचन गुप्ता तीनों को क्रमशः उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी , सचिव की जिम्मेदारी प्रियंका सिंघानिया एवं सह सचिव फरहा नाज़ एवं कोषाध्यक्ष के लिए प्रियंका आनंद साहू को, पीआरओ रिनू शर्मा को जिम्मेदारी दी गई, उसके बाद तुरंत डांडिया नाइट का कार्यक्रम रखा गया जो हम सब पूरी टीम ने मिलकर इसे सफल बनाया बीच-बीच में व्यावसायिक गतिविधि में हम सक्रिय रहे, महिलाओं के स्वरोजगार हेतु बैठक कर संबंधित विभागों एवं बैंकों से हम सब ने काफी प्रयास भी किया!अध्यक्ष आनंद शंकर जी से हमने दर्जनों बार कहा कि मुझे महिला विंग की अध्यक्ष का कोई प्रमाण पत्र या एक पत्र हमारी कमेटी को उपलब्ध कराई जाए परंतु अभी तक ऐसा नहीं हुआ, मैं इस संस्था को समाचार पत्र के माध्यम से बताना चाहती हूं मात्र व्हाट्सएप पर यह संस्था के नाम पर अपने निजी इस्तेमाल के लिए कंपनी चलाते हैं संस्था में कोई भी सदस्य को कोई प्रमाण पत्र या सदस्यता शुल्क, लिए बिना मात्र व्हाट्सएप ग्रुप से इतनी बड़ी संस्था के नाम पर दिखावा करना प्रशासन के साथ भी धोखा घड़ी है ,

चुनाव हो या अपने पब्लिसिटी में महिलाओं की उपस्थिति सुनिश्चित हो इसलिए इस तरह का गठबंधन करते रहते हैं ,बिना हमारी कमेटी को भंग किए बिना पूर्व सूचना दिए इन्होंने नई टीम को बनाया एवं डांडिया नाइट जैसे कार्यक्रम की जिम्मेवारी सौंपी इस अपमान के लिए मैं लड़ाई लड़ूंगी क्योंकि प्रधानमंत्री भी महिला सम्मान की बात करते हैं।हमारा विरोध जारी रहेगा ताकि यही अपमान आने वाले समय में, जो भी बहने इनकी बहकावे में आई है उनके साथ ऐसा ना हो सके चेंबर अध्यक्ष को उचित प्लेटफार्म से इसका जवाब देना चाहिए।
इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहीं प्रियंका आनंद साहू,फरहा नाज, राखी सोनी, कंचन गुप्ता ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed