हजारीबाग: JMM नेता के बॉडीगार्ड निरंजन महतो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, AK-47 से चली गोली; जांच में जुटी पुलिस
उरीमारी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह पुलिस जवान निरंजन महतो का शव उनके कमरे में खून से लथपथ मिला। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उनकी सर्विस रा|इफल AK-47 से गो*ली चली थी। घटना की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है।
दरअसल, निरंजन महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय नेता और हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया की सुरक्षा में बॉडीगार्ड के रूप में तैनात थे। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे नाश्ता करने के बाद वह अपने कमरे में गए थे। कुछ देर बाद कमरे से गो*ली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग और सहयोगी कमरे की ओर दौड़े, जहां जवान घायल अवस्था में मिले।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हजारीबाग के एसपी और एसडीपीओ ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाकर घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
प्रारंभिक जानकारी में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जवान की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा

