चंदवा ट्रामा सेंटर भवन का कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने किया निरीक्षण, चालू नहीं होने पर हैरानी जताई
लातेहार जिला प्रशासन भवन बनवाया, एक साल हो गए, फिर भी शुरू नही हो सका स्वास्थ्य विभाग का ट्रामा सेंटर
ट्रामा सेंटर चालू होने से प्रखंड के लाखों लोगों के साथ साथ जिले वासियों का भी लाभ मिलेगा
उपायुक्त महोदय से शीघ्र चालू कराने की मांग
टोरी। चंदवा (लातेहार) चंदवा प्रखंड छेत्र के लुकूईया ग्राम स्थित ट्रामा सेंटर भवन का कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने निरीक्षण किया, अबतक चालू नहीं होने पर हैरानी जताई, उन्होने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा ट्रामा सेंटर भवन बनाया गया है जो बनकर तैयार भी है, इसके बने एक वर्ष से अधिक समय हो गया लेकिन अबतक चालू नहीं हुआ, इसके शुरू नहीं होने से यहां मरीजों का ईलाज भी शुरू नहीं हो पाया है।
जिला प्रशासन ने लुकूईया ग्राम – चांपी पथ में ट्रामा सेंटर भवन का निर्माण इस लिए कराया कि दुर्घटना जोन चंदवा प्रखंड में गिरकर घायल होने, मोटर वाहन टक्कर से जख्मी होने या गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों की ईलाज और उसके देखभाल व आपातकालीन स्थिति में ट्रामा सेंटर में की जा सके और लोगों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराकर उनकी जान बचाई जा सके लेकिन इसके चालू नहीं होने से प्रखंड वासियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
प्रशासन ने लाखों रुपए खर्च कर प्रखंड वासियों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए ट्रामा सेंटर भवन का निर्माण किया था जो आज भी खुलने की आस देख रहा है, ट्रामा सेंटर के नाम पर बना ट्रामा सेंटर भवन प्रखंड वासियों को मुंह चिढ़ा रहा है।
ट्रामा सेंटर चालू हो जाता है तो यह जिले के गंभीर मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा, सुविधा के अभाव में ही सीएचसी से हर माह करीब एक सौ अधिक गंभीर मरीजों को सदर अस्पताल लातेहार अथवा रिम्स (रांची) भेज दिया जाता है, रेफर की स्थिति में कई मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं, इमरजेंसी में इलाज की सुविधा देकर मरीजों की जिंदगी बचाने के साथ ही इलाज के लिए लाखों रुपये खर्च से उन्हें बचया जा सकता है तथा इसका लाभ संपूर्ण प्रखंड छेत्र के साथ साथ जिले वासियों को सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल मरीजों को सुलभ व सस्ता इलाज मिल सकेगा वे बाहर जाने से भी बचेंगे, पंसस अयुब खान ने उपायुक्त महोदय से जनहित में शीघ्र ही ट्रामा सेंटर चालु कराने की मांग किया है, निरीक्षण में सामाजिक कार्यकर्ता रसीद मियां, समाजसेवी शिवनाथ यादव, मंटु कुमार मौजूद थे।

