चंदवा से 14 वर्षीय किशोर लापता, परिवार ने लोगों से मांगी मदद

चंदवा प्रखंड से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। 14 वर्षीय किशोर राजनाथ कुमार ठाकुर पिछले दो दिनों से लापता है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और अब परिजनों ने आम लोगों से उसे खोजने में मदद की अपील की है। मिली जानकारी के अनुसार, राजनाथ कुमार ठाकुर, पिता संदीप ठाकुर, निवासी मुरुप, थाना चंदवा, 16 जुलाई 2026 की सुबह अपने घर से निकला था। इसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटा।
परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।ऐसे में परिवार ने सभी लोगों से अपील की है कि यदि राजनाथ कुमार ठाकुर कहीं दिखाई दे या उसके बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी मिले, तो तुरंत मोबाइल नंबर 6206238136 पर संपर्क करें या अपने नजदीकी पुलिस थाना को सूचना दें। आपकी एक छोटी-सी सूचना किसी परिवार की बड़ी चिंता खत्म कर सकती है।
इस खबर को अधिक से अधिक शेयर करें, जिससे यह सूचना ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे और किशोर जल्द से जल्द सकुशल अपने घर लौट सके। आइए, मानवता का परिचय दें और इस बच्चे को उसके परिवार से मिलाने में सहयोग करें।

बरवाडीह से रिपोर्ट अर्चना कुमारी।