चंदन प्रकाश सिन्हा का नगर अध्यक्ष पर हमला, लगाए गंभीर आरोप

पूर्व नगर अध्यक्ष प्रत्याशी व् jmm केंद्रीय समिति सदस्य चंदन प्रकाश सिन्हा ने नगर अध्यक्ष पर सादा निशाना
छत्तरपुर नगर अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी व् jmm केंद्रीय समिति सदस्य चंदन प्रकाश सिन्हा ने नगर अध्यक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि छतरपुर नगर पंचायत वासियों में कमीशन की प्रतिशत तय करने के लिए नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता का कार्यपालक पदाधिकारी के आवास पर बैठक चर्चा में है।अरविंद गुप्ता ने अध्यक्ष पद के गरिमा और छतरपुर नगर पंचायत के जनता के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम किया है।आज तक के रिकार्ड में अध्यक्ष का कार्यपालक पदाधिकारी के घर बीना किसी उत्सव या कार्यक्रम के जाना कहीं भी नहीं मिलता है। लेकिन चर्चा है कि एक दलाल के मध्यस्थता में दोनों के बीच बैठक करवाया गया है।जिस पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह पलामू जिला प्रवक्ता चन्दन प्रकाश सिन्हा ने प्रतिक्रिया व्यक्ति की है। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए चन्दन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि नगर पंचायत के विकास के लिए नगर पंचायत कर्मियों एवं अध्यक्ष के बीच सामंजस्य आवश्यक है। लेकिन अध्यक्ष का कार्यपालक पदाधिकारी के घर जाकर दलाल के मध्यस्थता में बैठक उचित नहीं है।यदि विकास की बात थी तो उन्हें कार्यपालक पदाधिकारी को स्वयं अपने आवास पर या वेश्म में बुलाना चाहिए था। आखिर ऐसी कौन सी गुप्त बातें थी जो कार्यपालक पदाधिकारी के घर जाकर करना पड़ा अध्यक्ष को स्पष्ट करना चाहिए।सरकार द्वारा दी जाने वाली कोई भी योजना छतरपुर नगर पंचायत कर्मियों के लिए लूट का अवसर बन जाता है। नगर पंचायत छतरपुर उसे योजना नहीं बल्कि लूट का अवसर के रूप में देखती है। यह सारा खेल नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद गुप्ता के संरक्षण में चल रहा है। बड़े-बड़े वादे करने वाले अरविंद गुप्ता आज भीगी बिल्ली बने बैठे हैं। चुनाव से पहले छोटी-छोटी मुद्दों पर प्रखर होकर बड़ी-बड़ी डिंगें हांकने वाले अध्यक्ष का आज मौन साधना यह प्रदर्शित करता है कि नगर पंचायत छतरपुर में हो रहे लूट को अध्यक्ष का संरक्षण प्राप्त है।झारखंड की सरकार ने नगर पंचायत स्थित सारी मकानों को कानूनी रूप से वैधता देने के लिए अवसर प्रदान की है। जिसके तहत बहुत कम शुल्क में नगर पंचायत में अवस्थित सभी मकानों के नक्शा को पारित किया जाना है ताकि उसके आधार पर नगर पंचायत वासियों को सरकार से मिलने वाले तमाम सुविधाएं प्राप्त कर सकें। लेकिन नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अवैध वसूली के कारण यहां के अधिकतर गरीबों मजदूर किसान जनता अपने घर को लीगलाइज्ड नहीं कर पा रहे हैं। जिसके लिए नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता जिम्मेवार हैं। यदि इनका संरक्षण प्राप्त नहीं है तो सम्बंधित पदाधिकारी को इससे संबंधित कड़ा निर्देश क्यों नहीं किया जा रहा है।एक तरफ जहां गर्मियों में छतरपुर नगर पंचायत की जनता पेयजल के लिए त्राहिमाम कर रही थी वहीं अरविंद कुमार गुप्ता रांची प्रवास कर रहे थे।दिखावे के लिए विभिन्न नेता एवं मंत्रियों से मुलाकात की बात कही जा रही थी। लेकिन उन नेताओं एवं मंत्रियों के मुलाकात से छतरपुर नगर पंचायत को अब तक कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ बल्कि उल्टा विभिन्न तरह के टैक्स बढ़ा दिए गए। नेता एवं मंत्रियों से मुलाकात विकास के लिए आवश्यक है।लेकिन जनता सर्वोपरि है।ऐसी आपदा की घड़ी में जनप्रतिनिधि को अपने जनता के बीच रहना चाहिए। लेकिन यहां के भीषण गर्मी में जनता को भगवान भरोसे छोड़ कर खुद रांची के सुहाने मौसम के मजे ले रहे हैं। बरसात को लेकर भी नगर पंचायत के द्वारा कोई तैयारी नहीं की गई जिसके कारण विभिन्न वार्डों में बरसात का पानी घर में घुसने की शिकायत आ रही है। जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र में लोगों को नगर पंचायत के द्वारा परेशान किया जा रहा है और नगर अध्यक्ष चुप है।