बरवाडीह में मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस
बरवाडीह मंडल में भारतीय जनता पार्टी मण्डल बरवाडीह में मण्डल अध्यक्ष मनोज प्रसाद की अध्यक्षता में भारत की एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद, भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं हम सभी के प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई । तथा उनके राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान एवं जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। डॉ. मुखर्जी का त्याग, राष्ट्रवाद और अखंड भारत के प्रति समर्पण सदैव हम सभी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बंटी ठाकुर, जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक प्रसाद, युवा मोर्चा महामंत्री हेमंत कश्यप, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार मण्डल कार्यसमिति सदस्य कमलेश यादव, SC मोर्चामण्डल अध्यक्ष दिलीप पासवान,सुबोध कुमार, बैजनाथ चंद्रवंशी,वीरेंद्र सिंह,सर्वेश सिंह समेत कई कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए।

