बिना मंत्री के मर्जी के आम लोग थाना में केस भी दर्ज नही करा पाते है: –सत्येन्द्रनाथ

0
ae1175d6-da29-4ec2-af9f-be6075c55cab

बिना मंत्री के मर्जी के आम लोग थाना में केस भी दर्ज नही करा पाते है: –सत्येन्द्रनाथ
16 वार्ड पार्षद सहित एक सौ से अधिक लोग भाजपा में शामिल
फोटो- भाजपा में शामिल हुए वार्ड पार्षदों के साथ पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी
गढ़वा। रविवार देर रात नगर परिषद क्षेत्र के 16 वार्ड पार्षदों सहित एक सौ से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। सभी को पूर्व विधायक सह भाजपा प्रत्याशी सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि झामुमो की सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुआ है। नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के चुने हुए प्रतिनिधियों का कार्यकाल दो साल पहले ही समाप्त हो गया है। इसके बावजूद वर्तमान सरकार चुनाव नही करा पाई है। चुनाव नही होने के कारण शहरी निकाय में पदस्थापित अधिकारी निरकुंश हो चुके है। सभी कार्य गैरकानूनी तरीका से किया जा रहा है। शहर का विकास पूरी तरह ठप हो चुका है। शहर के सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय विधायक पेयजल मंत्री के पद पर रहने के बावजूद आम लोग शुद्ध पेयजल के लिए भटक रहे है। शुद्ध पेयजल नही पीने से लोग विभिन्न तरह के बीमारियों के चपेट में आ रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के साथ ही शहर की सभी प्रमुख समस्याओं को तत्परता के साथ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गढ़वा सहित पूरे झारखंड में भाजपा के पक्ष में हवा है। लोग इस सरकार के कार्यप्रणाली से परेशान हो चुके है। सभी जगहों पर भ्रष्टाचार हावी है। बालू के अभाव में आम लोग अपना घर, मकान सहित अन्य निजी काम नही कर पा रहे है। उन्होंने कहा कि मंत्री कारनामे का बदला लेने का सही समय आ चुका है। मंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान निर्दोष व्यक्तियों को फर्जी केस में फंसा कर किसी तरह जेल भेजा है, वह किसी से छिपी हुई नही है। उन्होंने कहा कि बिना मंत्री के मर्जी के आम लोग थाना में केस भी दर्ज नही करा पाते है। इन सभी बातों को याद करते हुए इस भ्रष्ट शासन को बदलने के लिए लोग सुशासन वाली भाजपा की सरकार को बनाने में बढ़चढ़ कर सहयोग करे। वही दूसरी ओर शहर के वार्ड नंबर सात के बूथ अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में मुख्य बाज़ार से 30 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किए। सभी को पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने वाले सभी युवाओं ने पूरी मजबूती के साथ भाजपा को जीत दिलाने का संकल्प लिया। इसके अलावा पूव विधायक के आवास पर भी शहर के विभिन्न वार्ड के काफी संख्या में युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, अजय जासवाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *