बिजली समस्या को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन जमीन समाधि सत्याग्रह शुरू

दर्जनों किसान जमीन पर गड्ढा खोदकर जमीन समाधि सत्याग्रह पर हैं।

चंदवा। सांसद आदर्श ग्राम चटुआग की किसानों ने बिजली समस्या को लेकर अनिश्चितकालीन जमीन समाधि सत्याग्रह शुरू कर दिया है, दर्जनों किसान गढ्ढा खोदकर जमीन पर बैठे हुए हैं, यह आंदोलन प्रत्येक दिन ग्यारह बजे से तीन बजे तक चलाया जा रहा है, किसानों के आंदोलन में पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने भी शिरकत किया।
किसान जीदन टोपनो, सनीका मुंडा, बुधराम बारला, दाउद होरो, अमीत भेंगरा, सिमान भेंगरा, प्रमीला भेंगरा, फगुनी भेंगरा, अंधरियस टोपनो, धुमा भेंगरा, मुना भेंगरा, मागरेट टोपनो, मुक्ता टोपनो, वीनीता कोंनगाड़ी, पुरन मुंडा ने कहा कि
सांसद आदर्श ग्राम चटुआग गांव के कई टोलों में अबतक बिजली नहीं पहुंची है, कुछ टोलों में लकड़ी के पॉल खुटा व पेंड़ के सहारे तार खींचकर बिजली जलाया जा रहा है, अठुला टोला में नया बिजली ट्रांस्फॉर्मर की आवश्यकता है, इन समस्या समाधान को लेकर पिछले बार भी आंदोलन किया गया था लेकिन उस समय कहा गया था कि समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा लेकिन आज तक कुछ भी नहीं है।
ग्राम चटुआग के टोला अठुला, कारी टोंगरी, उबका पानी, पहना पानी, परहैया टोला, लोहराही, पोक्या, चोरझरीया, पुरंमपनियां, भेलवाही, बगडेगवा, चरकापत्थल के कई घरों में विद्युतीकरण नहीं हुआ है, लकड़ी का पॉल खुटा व पेंड़ के सहारे तार खींचकर बिजली जलाई जा रही है।
समस्या का समाधान हो इसपर जोर डालने के लिए हम किसान आंदोलन करने को मजबूर हैं

You may have missed