आर शरण संस्था द्वारा चटुआग के पीवीटीजी आदिम जनजाति परहैया टोला में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
शिविर में 110 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं दी गई, कंबल का भी हुआ वितरण
लातेहार सदर अस्पताल के उपाधीक्षक अखिलेश्वर प्रसाद ने चिकित्सा टीम के साथ परिवार संग करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर गांव पहुंचे क्योंकि वहां तक सड़क की सुविधा उपलब्ध नहीं है
जन सहभागिता और सेवा भावना का अद्भुत उदाहरण
चंदवा। कामता पंचायत के सांसद आदर्श ग्राम चटुआग के पीवीटीजी आदिम जनजाति परहैया टोला में रविवार को स्वर्गीय डॉ0 रमेश शरण पूर्व कुलपति, विनोबा भावे विश्वविद्यालय की स्मृति में आर. शरण संस्था की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में लगभग 110 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें 80 से अधिक परहैया (पीवीटीजी) समुदाय के सदस्य शामिल थे, इस दौरान वजन माप, रक्त, हीमोग्लोबिन, मधुमेह, बीपी, जुखाम, बुखार खांसी, मलेरिया की जांच किया गया, जांच में कई मरीजों में टीबी, कुष्ठ, लिवर रोग जैसी गंभीर बीमारियां पाई गईं, सभी को तत्काल चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाइयां दी गईं, शिविर में पाया गया कि पीवीटीजी समुदाय में कुपोषण गंभीर है, अधिकांश महिलाएं एनीमिया से और वृद्ध हड्डियों की कमजोरी व त्वचा रोगों से पीड़ित हैं, सभी को ग्लूकोज़, आयरन सप्लीमेंट और हेल्थ टॉनिक उपलब्ध कराया गया।
यह शिविर जनसहभागिता का एक उदाहरण रहा, इसकी विशेषता रही कि सभी चिकित्सकों ने परिवार सहित भाग लेकर सेवा दी, शिविर में डॉ0 अमर नाथ प्रसाद एम.बी.बी.एस सेवानिवृत्त
चिकित्सा पदाधिकारी, झारखंड सरकार व उसकी पत्नी रीना देवी, डॉ0 अखिलेश्वर प्रसाद एम. डी. (मेडिसिन) सदर अस्पताल लातेहार व उसकी पत्नी पुष्पा देवी, डॉ0 अलीशा टोप्पो बी.डी.एस बालूमाथ स्वास्थ्य केंद्र व उनके पति आलोक टोप्पो, चिकित्सीय सहायक श्री चंदन कुमार प्रयोगशाला तकनीशियन, मुजाहिद खान डी.एम.एल.टी.
श्री नागेन्द्र, ईसीजी तकनीशियन,
अर्मान, एक्स-रे तकनीशियन ने सेवाएं दी।
डॉ0 प्रसाद के पुत्र अभिषेक कुमार, पुत्रवधू प्रियंका देवी, पोती शिवांशी और पोते श्रेष्ठ कुमार ने भी सहभागिता की।
शिविर संचालन में मेडिकल कर्मी चंदन कुमार (रांची) मुजाहिद आलम (बालूमाथ) नागेंद्र कुमार, अरमान और रेहान (चंदवा) ने
सक्रिय सहयोग दिया, पंजीकरण कार्य आर, शरण संस्था की सदस्य उषा कुमारी और स्वयंसेवक जिदन टोपनो ने संभाला, डॉ0 प्रसाद ने अपने पोते श्रेष्ठ का चौथा जन्मदिन मनाते हुए वृद्ध पीवीटीजी को कंबल और बच्चों को चॉकलेट वितरित की। जन्मदिन मनाने का यह सेवा-भाव से जुड़ा अनूठा तरीका प्रेरणास्रोत रहा, दवा और कंबल पाकर लोगों में काफी हर्ष है।
शिविर के आयोजक समन्वयक आर शरण संस्था के प्रबंधक सुश्री प्रसाद ने कहा कि डॉ. रमेश शरण सदैव ग्रामीण और वंचित समुदायों के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते रहे। उनका मानना था कि उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान या रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है। वे कहा करते थे कि जिम्मेदारी की शुरुआत हमसे ही होती है।
उन्होंने यह भी बताया कि चिकित्सा दल को टोले तक पहुंचने के लिए करीब एक किलोमीटर पैदल चलना पड़ा, क्योंकि वहां तक सड़क की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
संस्था की प्रबंधक सुश्री नेहा प्रसाद ने सभी चिकित्सकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि इसी प्रकार सहयोग मिलता रहा, तो आर. शरण संस्था लातेहार जिले के सभी पीवीटीजी टोलों, विशेषकर दुर्गम और सुदूरवर्ती क्षेत्रों में ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जारी रखेगी।
आगे यह भी बताया कि संस्था शीघ्र ही कामता पंचायत के 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की पीवीटीजी बच्चों के शैक्षणिक स्तर का मूल्यांकन भी करेगी, ताकि शिक्षा की स्थिति को और बेहतर बनाया जा सके। शिविर के दौरान पीवीटीजी परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति और सरकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित विस्तृत जानकारी भी एकत्र की गई, उन्होंने कहा कि
यह शिविर न केवल चिकित्सा सेवा का माध्यम बना, बल्कि सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की सच्ची भावना का प्रतीक भी साबित हुआ।
पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने शिविर लगाकर ग्रामीणों को ईलाज और दवा उपलब्ध कराने के लिए आर शरण संस्था के प्रबंधक सुश्री नेहा प्रसाद और उसकी पुरी टीम को साधुवाद दिया है तथा चिकित्सकों का अभार जताया है।
इस शिविर को सफल बनाने में पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, मुखिया नरेश भगत, ममता देवी, वार्ड सदस्य सावन परहैया और समाजसेवी सुधीर प्रसाद, मुकेश साव, स्वास्थ्य सहिया सोमरमनी देवी, मुनीता देवी, स्थानीय ग्रामीण सनीका मुंडा, बीनोद परहैया, राजकुमार परहैया, बिफैया परहैया का विशेष योगदान रहा।

