बिहार के विधायक को बालूमाथ में भुईयां समाज के लोगों ने किया स्वागत।
बिहार के विधायक को बालूमाथ में भुईयां समाज के लोगों ने किया स्वागत।
बालूमाथ।बालूमाथ भुइयां समाज के लोगों ने मंगलवार को बिहार के हम पार्टी के विधायक का स्वागत किया गया। भुईयां समाज के लातेहार जिला महासचिव राम कुमार भुइयां ने बताया कि आगामी चुनाव को लेकर बिहार राज्य के सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रफुल्ल मांझी समाज के लोगों से मिल कर राजनीतिक चर्चा की इस दौरान प्रफुल्ल मांझी ने कहा कि हमारे समाज के लोग आज भी राजनीतिक क्षेत्र में काफी पीछे हैं जो आगे आने की जरूरत है। अगर हमारा समाज अब भी नहीं जगाता है तो हम हमेशा पीछे रहेंगे आज हमारे समाज के लोगों को जागना होगा और अपने हक और अधिकार के लिए आगे आना होगा। इस मौके पर लातेहार विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी तुलसी राम,अशोक मांझी,अजय भुईयां,सहित समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे।
