भरनो में खुले मां दुर्गा के पट, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु; एसडीपीओ और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
भरनो में पूजा पंडालों के खुले मां दुर्गा के पट,दर्शन को उमड़े श्रद्धालु,ब्लॉक चौक स्थित शक्ति क्लब पंडाल का एसडीपीओ और थाना प्रभारी ने किया उद्घाटन,स्कूल चौक के शिवपुरी पूजा पंडाल का पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने किया उद्घाटन।
भरनो (गुमला):- भरनो प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है।चारों ओर मां दुर्गा के भक्ति गीत गूंज रहे हैं।शनिवार को प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए।पट खुलते ही माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।ब्लॉक चौक,स्कूल चौक,बाजार टांड़,हरिजन मोहल्ला, दुम्बो और डोम्बा सहित विभिन्न स्थानों पर आकर्षक ढंग से सजाए गए पूजा पंडालों में भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई है।श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।भरनो के ब्लॉक चौक स्थित शक्ति क्लब दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि गुमला एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव और भरनो थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने फीता काटकर किया।इसके साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमाओं का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया।आचार्य गौतम मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई।इस अवसर पर पूजा समिति की ओर से अतिथियों को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सब-इंस्पेक्टर अभिनंदन कुमार,पूजा समिति के अध्यक्ष श्रीकांत प्रसाद केशरी,विहिप बजरंग के प्रखंड अध्यक्ष सुदामा केशरी,चंद्रमोहन महतो, हरिशंकर शाही,अशोक केशरी,शंभू प्रसाद केशरी, रामदास केशरी,डॉ. महेंद्र कुमार,मनोहर प्रसाद केशरी,मुकेश सिंह,शिव सिंह,मोहर साहू,रतन केशरी,दीनानाथ केशरी, विशुन साव,अवधेश साहू, अनिल शर्मा,सत्यनारायण केशरी,संतोष साहू,अर्जुन सिंह,कैलाश केशरी,संजीत साहू,राजू केशरी,गोपाल सिंह,प्रेम केशरी,दीपक केशरी,संदीप केशरी,हरिओम प्रसाद, सचिंद्र सिंह,चंदन कुमार सहित शक्ति क्लब दुर्गा पूजा समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।वहीं दूसरी ओर भरनो के स्कूल चौक स्थित शिवपुरी दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का उद्घाटन झारखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. दिनेश उरांव ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया।इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।पूजा समिति की ओर से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को चुनरी ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर आचार्य सुदर्शन मिश्रा,नारायण दास,भरत प्रसाद केशरी,रामानंद शाही,मनोहर प्रसाद केशरी,भगवती केशरी,बजरंग प्रसाद केशरी,अनिल गुप्ता, रामाश्रय केशरी,अजय प्रसाद केशरी,अभिषेक केशरी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।नवरात्र को लेकर भरनो प्रखंड के सभी प्रमुख पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पट खुलने के बाद श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।पूजा पंडालों में बज रहे भक्ति गीतों और जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है।सुबह से ही श्रद्धालु पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन कर रहे हैं। नवरात्र के अवसर पर पूरा प्रखंड माता रानी की भक्ति में लीन नजर आ रहा है।

