नौडीहा बाजार में दुर्गा पूजा पंडालों का थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

नौडीहा थाना क्षेत्र में विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण।

नौडीहा बाजार/पप्पू यादव

नौडीहा बाजार, पलामू पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देशानुसार रात्रि में दुर्गा पूजा को लेकर नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का थाना प्रभारी नीरज कुमार के द्वारा सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के कई प्रमुख पूजा पंडालों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पंडाल में भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी कैमरा, लाइट व्यवस्था, आने-जाने के रास्ते और अग्निशमन की व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा कमेटी से अपील की है कि पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें, किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत थाना को सूचना करे।

क्षेत्र में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

मौके पर नौडीहा एसआई मोहमद शहंशाह आलम सिद्दीकी,एसआई राजेश बैठा,मुंशी पंकज कुमार काफी संख्या में पुलिस बल रहे हैं।