भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर अपने पत्नी के साथ पहुंचे राँची

0
Untitled

क्रिकेट के भगवान संचिन तेंदुलकर मशनिवार की सुबह रांची पहुंचे। रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पहुंचते ही उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सचिन के साथ उनकी पत्नी अंजली हेदुलकर भी पहुंचीं है। दरअसल सचिन तेंदुलकर युवा इंडिया नाम की संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने रांची पहुंचे हैं। मालू‌म हो कि पुना इंडिया संस्था झारखंड के आदिवासी और गरीब बच्चों को फुटबॉल सिखाती है और उन्हें विशेष ट्रेनिंग देती है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सचिन तेंदुलकर ने कहा कि यह एक फाउंडेशन के कार्यक्रम के लिए रांची पहुंचे हैं। जो झारखंड के छोटे-छोटे बच्चों को फुटबॉल और अन्य खेतों का प्रशिक्षण देकर सक्षम बनाने का काम करती है। वे ऐसे बच्चों से मिलने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए रांची पहुंचे हैं ताकि आने वाले दिनों में सभी बच्चे देख के लिए बेहतर खिलाड़ी बन सकें। मालूम हो कि प्रेमज गैसलर नाम के एक शख्स झारखंड के ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में जाकर बच्चियों को फुटबॉल खेलाने के लिए चयन करते है। वे उन्हें घर के काम- काज से निकालकर फुटयतिर बनाने की कोशिश करते हैं। उनकी इन्हीं कोशिनों को बढ़ावा देने के लिए सचिन तेंदुलकर रांची नाये हैं। सचिन तेंदुलकर ने कहा कि क्रेज गैसलर ने जिन बच्चों को ट्रेनिंग दी है। वे उनसे मिलेंगे और उनका मनोबल बढ़ाने का काम करेंगे। नरांची एयरपोर्ट से सचिन सीधे भओरमांझी के लिए रवाना हो गये। सचिन के आगमन से पहले रांची हवाईअड्डे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। एयरपोर्ट पर पहले से ही रांची के उपायुक्त रामृत कुमार सिन्हा और जिला प्रसासन के लोग मौजूद थे । सचिन तेंदुलकर को देखने के लिए एयरपोर्ट पर आम लोगों की भीड़ भी देखी गई। इसे संभालने के लिए विता प्रशासन को थोड़ी सख्ती बरतनी पड़ी। आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर आप शाम तक रांची के ओरमांझी में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और उसके बाद वह रांची से रवाना हो जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *