भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार अभय कुमार भूइंया ने किया नामांकन दाखिल

0
e860de5c-d4c4-40bb-ac18-3c712211873c

आज भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के पलामू लोकसभा के उम्मीदवार अभय कुमार भूइंया ने नामांकन दाखिल किया नामांकन से पहले पांकी रोड बुढ़वा शिव मंदिर से बजे बजे के साथ मंदार के थाप पर नारा लगाते हुए रैली निकाल कर कचहरी परिसर में शामिल हुए। नामांकन कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर भालचंद कांगो , राज्य सचिव महेंद्र पाठक, रांची कार्यालय सचिव अजय सिंह, प्रमोद साहू, विशेष रूप से पहुंचे। नामांकन रैली का नेतृत्व भाजपा जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी, जितेंद्र सिंह एं उमेश सिंह चेरो कर रहे थे। जिसमें इंकलाब जिंदाबाद जीतेगा भाई जीतेगा कम्युनिस्ट पार्टी जीतेगा , हसवा वाली छाप जिंदा रहे जैसे नारे लगे। राष्ट्रीय सचिव भालचंद्र कांगो ने कहा कि देश में संवैधानिक मूल्यों की हत्या हो रही है जिसको बचाने के लिए कम्युनिस्ट पार्टी का जितना बहुत जरूरी है। राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि झारखंड मैं तमाम तरह की खनिज संपदा होने के बावजूद भी झारखंड के लोग अभाव का दंश झेल रहे हैं वही आम लोगों को संबोधित करते हुए जिला सचिव श्री तिवारी ने कहा कि यह लड़ाई गरीबी और अमीरी के बीच भारती खाई को लेकर के है जब तक आम जनता का विकास नहीं हो प्यार होगा जाता तब तक विकास की खोखली बातें होती रहेगी। और वही खोखली बातें भाजपा के प्रधानमंत्री से लेकर उनके नेता कर रहे हैं। वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता सूर्यपत सिंह ने कहा कि इस बार पलामू के जनता बाहरी लोगों को हराकर पलामू के युवा प्रत्याशी अभय भूइंया को सांसद में भेजने का काम करेगी। नामांकन रैली में राज कारकानी सदस्य गणेश सिंह, उमेश सिंह चेरो,गढ़वा जिला सचिव राजकुमार राम, जितेंद्र सिंह, सुरेश ठाकुर, राम नाथ उरांव विजय सिंह, नसीम राइन, चंद्रशेखर तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, राहुल कुमार भूइंया, सोनू अहमद, रामराज तिवारी, फेकन उरांव, शिव भूइंया, शाहिद सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed