भारत में WhatsApp Username फीचर पर रोक, यूजर्स को करना होगा इंतजार

भारत में WhatsApp का नया Username फीचर फिलहाल लॉन्च नहीं होगा। Meta ने भारत सरकार को आश्वासन दिया है कि सरकार के साथ चर्चा पूरी होने और सभी सवालों के जवाब देने के बाद ही इस फीचर को रोलआउट किया जाएगा। ऐसे में बिना मोबाइल नंबर शेयर किए चैट करने का इंतजार कर रहे भारतीय यूजर्स को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।