भाजपा ने जनता को ठगने का किया काम– हरि कुमार भगत

0
48186fee-b25c-42c9-9418-3690fefd7a31

भाजपा ने जनता को ठगने का किया काम– हरि कुमार भगत

लोकतंत्र बचाओ यात्रा के तहत भाजपा की खोल रहे पोल

लातेहार: लातेहार जिले के कई प्रखंडो में झामुमो के वरीय नेता तथा लोकसभा के भावी प्रत्याशी हरि कुमार भगत के द्वारा लोकतंत्र बचाओ यात्रा का शुरूआत किया गया है। उक्त यात्रा में झामूमो नेता हरि कुमार भगत ने कई प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमणकर भाजपा का पोल खोल दिया है । उन्होंने कई स्थानों पर अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी को पर जनता को ठगने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कई सरकारी संपत्तियों को बेच दिया है। देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा था देश के युवाओं को रोजगार मिलेगा इस दिशा में उनका पहल शून्य दिख रहा है। वही काला धन लाने तथा जनता को सुविधा प्रदान करने की दिशा में भाजपा विफल साबित हो रही है। इधर लोकतंत्र यात्रा लातेहार जिले के महुआडांड ,गारू ,सरयू बरवाडीह,मनिका , हेरहंज बालूमाथ ,चंदवा समेत अन्य स्थानों में में बड़े जोर-जोर से चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *