भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान संगठन की शक्ति और राष्ट्रसेवा के संकल्प का सम्मान : दिनेश प्रसाद यादव

भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान संगठन की शक्ति और राष्ट्रसेवा के संकल्प का सम्मान : दिनेश प्रसाद यादव

गिरिडीह, गिरिडीह महानगर के गिरिडीह मंडल एवं पचम्बा मंडल के सभी सम्मानित पदाधिकारियों को सम्मानित करने का अवसर मिला। इस अवसर पर दिनेश प्रसाद यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान केवल उनके पद का सम्मान नहीं, बल्कि संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और राष्ट्रसेवा के भाव का सम्मान है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन अपने समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं की शक्ति पर खड़ा है। प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ समाज और संगठन की सेवा में निरंतर योगदान दे रहा है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

कार्यक्रम में भाजपा गिरिडीह महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय , युवा मोर्चा अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी , गिरिडीह नगर अध्यक्ष जय कुमार सिन्हा जी, पचम्बा मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दिनेश प्रसाद यादव ने कहा, “संगठन हमारी शक्ति है, कार्यकर्ता हमारी पहचान और राष्ट्रसेवा हमारा संकल्प है। हम सभी मिलकर संगठन को और मजबूत करते हुए राष्ट्रहित एवं जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाएंगे।”

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ हुआ।