गिरिडीह कॉलेज में भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ छात्रों की आवाज़ बुलंद
गिरिडीह कॉलेज में भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ छात्रों की आवाज़ बुलंद!
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के धरना-प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल के बीच आज गिरिडीह कॉलेज पहुंचकर आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। भ्रष्टाचार, कथित घोटाले, फर्जी हस्ताक्षर एवं सरकारी बैंक खाते से अवैध निकासी जैसे गंभीर आरोपों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए। दोषी कोई भी हो, कार्रवाई से बचना नहीं चाहिए।
जिला अनुमंडल पदाधिकारी से वार्ता हुई है। उन्होंने समस्या के समाधान के लिए स्वयं छात्रों के बीच पहुंचकर उनसे वार्ता करने का आश्वासन दिया है। अब केवल आश्वासन नहीं, जवाबदेही और कार्रवाई चाहिए। छात्रों की आवाज़ दबाई नहीं जा सकती और गंभीर आरोपों की जांच को किसी भी कीमत पर टाला नहीं जाना चाहिए।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे , महानगर ग्रामीण महामंत्री श्रीकांता राय, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, रणबीर राव , सुमन सिन्हा , अमित कुमार सहित छात्र एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

