भाजपा जिला अध्यक्ष ने पूर्व विधायक से की शिष्टाचार मुलाकात

0
c7719cd1-3dd2-4da6-8c48-853e875f3012

भाजपा जिला अध्यक्ष ने पूर्व विधायक से की शिष्टाचार मुलाकात

बालूमाथ ।लातेहार भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बालूमाथ में लातेहार के पूर्व विधायक रहे बलजीत राम से मंगलवार को शिष्टाचार मुलाकात की ।और उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया ।इस दौरान दोनों के बीच आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने,अबकी बार 400 पार संकल्प को पूरा करने,संगठन मजबूती समेत कई विषयों पर चर्चा हुई । मौके पर पूर्व विधायक बलजीत राम ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में सभी लोकसभा सीट जीतने का काम बीजेपी करेगी । इसको लेकर हम लोगों द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है ।नए मतदाता भी इस बार वोट देने को लेकर उत्साहित हैं ।प्रधानमंत्री द्वारा देश की सुरक्षा,संस्कृति बचाने,गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं जैसे ऐतिहासिक कार्य लोगों को पसंद आ रही है ।राज्य में चल रहे वर्तमान सरकार में सरकारी कार्यालयो में मचे लूट से लोग परेशान हैं ।आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में विपक्ष को एक भी सीट नसीब नहीं होगा । मौके पर बरियातू जिप सदस्य रमेश राम ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री विष्णुदेव प्रसाद जिला कार्य समिति आनंद सिंह भाजपा एससी मोर्चा के अमित कुमार सहित कई लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *