भाजपा गढ़वा में सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित, जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

भाजपा गढ़वा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पिंडरा गढ़वा में सेवा संकल्प अभाजपा गढ़वा में सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित, जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्पभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसमें प्रभारी के रुप में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षा सीमा सिंह शामिल हुई।
सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम को लेकर 14 तरह के प्रभारी बनाए गए हैं जिसमें सेवा सेतु अभियान के लिए संतोष दुबे अद्याशंकर पाण्डेय आशीर्वाद का दीपक के लिए मनोज जायसवाल ओमप्रकाश गुप्ता 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत के लिए रामशीष तिवारी पवन कुमार जननी सेवा गाथा के लिए मधुलता कुमारी अनीता गुप्ता आंगन का उत्सव हरेंद्र दुबे कंचन जायसवाल कहानी बदलाव की रघुराज पाण्डेय रामप्रताप साव विकसित भारत संकल्प यात्रा मुकेश चौबे अरविंद पटवा सेवा ज्योति यात्रा के लिए अरविंद तुफानी सुरेन्द्र राम बड़नगर से वाराणसी जल जन सेवा संकल्प यात्रा के लिए डॉ लालमोहन विकास तिवारी सेवा मेरा योगदान के लिए सुरेन्द्र विश्वकर्मा अविनाश पासवान रंगोली राष्ट्र घर घर से राष्ट्र तक आभार एवं संकल्प रंगोली के लिए मीना गुप्ता पार्वती सिंह राष्ट्रीय इनिवेशन चैलेंज के लिए मुरली श्याम सोनी उमेश कश्यप जनसेवक महाकुंभ पंचायत से पार्लियामेंट के लिए कृष्णा कुशवाहा सुप्रित केशरी मोटरसाइकिल यात्रा के लिए धनंजय गौड़ अशोक केशरी को प्रभारी सह प्रभारी बनाया गया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सीमा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने जीवन काल में मुख्यमंत्री / प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए समाज के लिए अनेकों काम किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का जीवन समाज एवं राष्ट्र को समर्पित रहा है जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ता सेवा संकल्प अभियान को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन समाज को समर्पित रहा है जिसे भाजपा कार्यकर्ता गढ़वा जिले के कोने कोने में जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इसको लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है।
जिला प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बदौलत विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है सेवा संकल्प अभियान को भाजपा कार्यकर्ता लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुर्व सांसद घुरण राम प्रदेश आमंत्रित सदस्य विनय चौबे विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी जिला महामंत्री जितेन्द्र प्रसाद मुकेश चौबे सहित जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।