धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने पेश की इंसानियत की मिसाल, घायलों को खुद पहुंचाया अस्पताल

गिरिडीह | इंसानियत की मिसाल बने धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार
लालबाजार सड़क हादसे के बीच धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है।
हादसे में घायल लोगों की मदद के लिए थाना प्रभारी खुद आगे आए। उन्होंने घायलों को अपने हाथों से उठाकर गाड़ी में बैठाया और खुद वाहन चलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
इस दौरान उन्होंने जिस तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय दिया, वह खाकी वर्दी के साथ-साथ इंसानियत के प्रति उनकी जिम्मेदारी को भी दर्शाता है।
अक्सर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए जाते हैं, लेकिन ऐसे मौके यह साबित करते हैं कि वर्दी के पीछे एक ऐसा इंसान भी होता है, जो संकट की घड़ी में लोगों की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास करता है।
धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए लोगों ने सरकार और पुलिस विभाग से उन्हें उचित सम्मान देने और पुरस्कृत करने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि ऐसे कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करने से न केवल उनका मनोबल बढ़ेगा, बल्कि दूसरे पुलिसकर्मियों को भी जनसेवा की प्रेरणा मिलेगी।
वर्दी का असली सम्मान तब है, जब उसमें इंसानियत नजर आए। धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार के जज्बे को सलाम!