गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, अधिवक्ता सहदेव नारायण चौधरी और पत्नी की मौत से शोक

गिरिडीह से बेहद दुखद खबर | सड़क हादसे में अधिवक्ता सहदेव नारायण चौधरी और उनकी पत्नी की मौत
गिरिडीह से इस वक्त की बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। सड़क दुर्घटना में गिरिडीह के अधिवक्ता सहदेव नारायण चौधरी और उनकी धर्मपत्नी का निधन हो गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम अधिवक्ता सहदेव नारायण चौधरी अपनी पत्नी के साथ देवरी प्रखंड के मनिकलालो स्थित अपने घर से गिरिडीह लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक बोलेरो ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना से अधिवक्ता समुदाय और उनके परिचितों में गहरा शोक व्याप्त है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें