बेमौसम बारिश से गिरिडीह में धान की फसल को 30% नुकसान की आशंका, आलू की खेती पर भी संकट

किसानों के अनुसार, लगातार बारिश से धान की पैदावार में करीब 30 प्रतिशत तक नुकसान होने की आशंका है। महीनों की मेहनत और खेती पर खर्च करने के बाद फसल तैयार होने के समय मौसम की मार ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पानी भरने से धान की कटाई भी प्रभावित हो रही है। वहीं, जमीन पर गिरी फसल को समेटने में किसानों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही है।
इसका असर आलू की खेती पर भी पड़ सकता है। दुर्गापूजा से पहले बोए गए आलू के खेतों में लगातार बारिश के कारण पानी जमा होने लगा है। इससे आलू की फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है।
फिलहाल बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने गिरिडीह के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। उन्हें अपनी महीनों की मेहनत और तैयार फसल के नुकसान का डर सता रहा है।

You may have missed