बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं में रचा उत्कृष्टता का नया इतिहास

बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं में रचा उत्कृष्टता का नया इतिहास

        सिरसिया स्थित बद्री नारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में शानदार प्रदर्शन कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
      इस परीक्षा में विद्यालय के कुल 309 छात्र-छात्राएँ शामिल हुए, जिनमें सभी सफल रहे। विशेष रूप से 34 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। उल्लेखनीय है कि यह मुख्य पांच विषयों के आधार पर परीक्षा परिणाम दिए गए हैं।
     विद्यालय के छात्र आदित्य नारायण ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। अभिषेक वर्मा 95%, अद्या नारायण 95% ऋषिका अग्रवाल 95%  एवं गुरुकांत 95%  तथा अनुराग सिंह 94.2% अंक प्राप्त कर गौरवान्वित किया।
     इसके अतिरिक्त विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने उच्च प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं कड़ी मेहनत का परिचय दिया। यह सफलता विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है।

विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग ने छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और कहा कि यह बोर्ड परिणाम शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए स्कूल की प्रतिबद्धता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को उजागर करता है। उन्होंने अपने शिक्षकों की कड़ी मेहनत की भी सराहना की,जिसके कारण विद्यालय का परिणाम संतोषप्रद रहा। विद्यार्थियों के इस शानदार प्रदर्शन ने विद्यालय,अभिभावकों और मैनेजमेंट को गौरवान्वित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।