दिल्ली पब्लिक स्कूल गिरिडीह का CBSE रिजल्ट जारी, छात्रों ने लहराया परचम
दिल्ली पब्लिक स्कूल गिरिडीह का CBSE रिजल्ट जारी, छात्रों ने लहराया परचम
दिल्ली पब्लिक स्कूल, गिरिडीह का आज सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया, जिसमें विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
स्कूल की छात्रा अमीषा कुमारी ने 95.6% अंक प्राप्त कर टॉप किया। वहीं सत्यम कुमार गुप्ता (94%), विधि भूषण (93.8%) और साक्षी कुमारी (93%) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।
इसके अलावा तनिषा कुमारी (92.8%), अंकित चौधरी (92.8%), यश कुमार सिंहा (92.4%), अनीशा गुप्ता (91.4%), अस्मिता वर्मा (90.2%), बादल कुमार वर्मा (89.8%) और एंजेल चौधरी (89.6%) ने भी उत्कृष्ट अंक हासिल कर स्कूल और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही इस शानदार परिणाम से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

