BCCL ने बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में 1.32 लाख टन कोयले का डिस्पैच; चोरी के खिलाफ CISF की कार्रवाई तेज

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) ने 27 अक्टूबर 2026 को एक दिन में 1 लाख 32 हजार 443 टन कोयले का डिस्पैच कर वित्तीय वर्ष 2026-27 का अब तक का रिकॉर्ड बनाया।
वहीं, अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ CISF की कार्रवाई में 38.15 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त किया गया। इस दौरान 12 संवेदनशील स्थलों पर छापेमारी की गई और बिना नंबर प्लेट की एक वेस्पा मोटरसाइकिल बरामद हुई।
इसके अलावा, अवैध खनन के एक मुहाने और दो एस्केप रूट को बंद कराया गया। विभिन्न क्षेत्रों में 124 वाहनों की जांच भी की गई।