बांग्लादेश की सरकार का बड़ा फैसला: जाकिर नाइक को लेकर भारत को लग सकता है झटका

0
Untitled

कुख्यात चरमपंथी उपदेशक जाकिर नाइक के पीस टीवी का प्रसारण एक बार फिर बांग्लादेश में शुरू हो सकता है. इस बात की जानकारी खुद जाकिर नाइक ने साझा की है. उसने कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से मंजूरी मिलते ही बांग्लादेश में फिर से पीस टीवी का प्रसारण शुरू हो जाएगा. जुलाई 2016 में ढाका में स्थित होली आर्टिसन बेकरी पर हुए आंतकी हमले के बाद पीस टीवी बांग्ला का प्रसारण बंद कर दिया गया था, क्योंकि पकड़े गए आरोपियों में से एक ने कहा था कि वह जाकिर नाइक के उपदेशों से प्रेरित था. इस घटना के बाद भारत में भी जांच शुरू हुई, जिसके बाद दोनों देशों में पीस टीवी के प्रसारण को बंद कर दिया गया.

जाकिर नाइक ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक सवाल के जवाब में बताया कि सैटेलाइट के जरिए बांग्ला, उर्दू, अंग्रेजी और चीनी भाषा में पीस टीवी का प्रसारण जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *