बंगाल में बदले अंदाज में दुर्गापूजा की शुरुआत, 10 अक्टूबर को ईडन गार्डन्स में भव्य आयोजन
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद पहली दुर्गा पूजा नए अंदाज में मनाने की तैयारी है। इस बार पारंपरिक Red Road Carnival नहीं होगा, बल्कि 10 अक्टूबर, महालया के दिन Eden Gardens में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में ड्रोन शो, आतिशबाजी और बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होंगे। करीब 6 हजार कलाकारों के शामिल होने की तैयारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने और कई पूजा समितियों का उद्घाटन करने की भी योजना है।
सरकार ने महाअष्टमी पर ड्राई डे और पूजा में DJ पर रोक समेत कई नए नियम भी घोषित किए हैं।
यानी इस बार बंगाल की दुर्गा पूजा में भक्ति के साथ बदलाव और भव्यता का नया रंग देखने को मिलेगा।

