बंद पड़े आकाशवाणी–दूरदर्शन केंद्र को पुनः शुरू कराने की पहल पर कलाकारों ने सांसद का किया भव्य स्वागत,

बंद पड़े आकाशवाणी–दूरदर्शन केंद्र को पुनः शुरू कराने की पहल पर कलाकारों ने सांसद का किया भव्य स्वागत,

  • सम्मान में कलाकारों ने प्रस्तुत की स्वागत गीत

मेदिनीनगर, पलामू।

डाल्टनगंज में लंबे समय से बंद पड़े आकाशवाणी एवं दूरदर्शन केंद्र को पुनः चालू कराने की दिशा में पहल तेज हो गई है। पलामू के लोकप्रिय सांसद विष्णु दयाल राम द्वारा इस मुद्दे को लोकसभा के पटल पर रखने से कलाकारों में एक नई ऊर्जा व उत्साह भर दी है।
इसी क्रम में आज पलामू जिला लोक कला मंच के अध्यक्ष शिशिर कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पलामू प्रमंडल के कई कलाकारों ने उनके मेदिनीनगर स्थित सांसद आवास पहुंचकर उनका भव्य सम्मान किया। कलाकारों ने फूल-माला, अंगवस्त्र एवं मिठाई भेंट कर अपनी खुशी का इजहार करते हुए सांसद के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर ब्यास नागेंद्र सिंह, अनुग्रह नारायण तिवारी, गुड्डू दुबे, उमाशंकर मिश्रा, गायिका चांदनी सिंह, राम श्याम बंधु, उपेंद्र तिवारी, महावीर यादव, सोनू मिश्रा, जितेंद्र चंद्रा, दामोदर चौधरी, गोपाल पासवान, शिवराम, प्रमोद ठाकुर, बबलू तिवारी, मनोज कुमार, सुरेंद्र कुमार सहित कई कलाकार उपस्थित थे।
मौके पर पलामू जिला भाजपा अध्यक्ष अमित तिवारी एवं सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा भी मौजूद थे।
कलाकारों ने उम्मीद जताई कि आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्र के पुनः संचालन से क्षेत्रीय कला और संस्कृति को नया मंच मिलेगा तथा स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर भी प्राप्त होगा। कलाकारों ने सांसद के इस प्रयास की तहेदिल से स्वागत करते हुए कृतज्ञता जाहिर की।